बागपत, फरवरी 14 -- खेकड़ा। काठा के एनएस क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित विश्वकर्मा गोल्ड कप सीज़न छह का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। आखिरी ओवर तक चले इस मुकाबले में यूथ इलेवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गुर्जर इलेवन को तीन विकेट से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। टॉस के बाद बल्लेबाजी करते हुए गुर्जर इलेवन ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 215 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। यूथ इलेवन ने 19.5 ओवर में 7 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। अमित नागर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इसके साथ ही प्रतियोगिता का समापन हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.