बागेश्वर, नवम्बर 22 -- बागेश्वर। सेना भर्ती की तैयारी करा रही जिले की प्रतिष्ठित यूथ इंडिया एकेडमी ने एक बार फिर अपनी क्षमता और गुणवत्ता का प्रमाण दिया है। सेवानिवृत्त कैप्टन नारायण सिंह के निर्देशन में संचालित यह निःशुल्क प्रशिक्षण अकादमी वर्ष 2017 से अब तक सैकड़ों युवाओं को सैन्य सेवाओं के लिए तैयार करती आई है। इस वर्ष आर्मी अग्निवीर भर्ती में अकादमी के 55 से अधिक युवाओं के फाइनल चयन ने न केवल जिले, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...