रांची, मई 15 -- रांची, वरीय संवाददाता। आईआईटी दिल्ली में आयोजित कॉलेज यूथ आइडियाथॉन में मारवाड़ी कॉलेज के छात्रों का प्रदर्शन शानदार रहा। कॉलेज को एंटरप्रेन्योरशिप कैटलिस्ट सम्मान मिला। इसमें बीकॉम की छात्रा अनमोल ने ट्रॉफी जीता। अनमोल ने बायो डिग्रेडिबल अफोर्डेबल सेनिट्री पैड्स पर अपना प्रेजेंटेशन दिया, जो कि महिलाओं की सुविधा के लिए लाभकारी है। दूसरी टीम में नीतीश कुमार, अभिनव कुमार शुक्ला, श्रेया सिंह ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर प्राचार्य डॉ मनोज कुमार एवं प्रोफेसर इंचार्ज डॉ आरआर शर्मा ने उन्हें पुरस्कृत किया। कहा, यह सफलता छात्रों की मेहनत और प्रतिभा का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि आईआईटी दिल्ली में इन्नोवेशन हैप्पेन कार्यशाला के आयोजन की तैयारी चल रही है। इसमें छात्र टीम के रूप में भाग ले सकते हैं। शीर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.