गया, जनवरी 16 -- यूडीआईडी कार्ड वितरण के लिए 19 जनवरी से प्रखंडों में शिविर जिले के 3,623 दिव्यांगों को प्रदान किया जाएगा यूडीआईडी - विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ इस कार्ड से मिल जाता है गया जी, प्रधान संवाददाता दिव्यांगजनों को विशिष्ठ पहचान पत्र (यूडीआईडी) प्रदान करने के लिए 19 जनवरी से 20 मार्च तक विभिन्न प्रखंडों में शिविर लगाए जाएंगे। डीएम शशांक शुभंकर ने बताया कि शिविर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर लगेंगे। इस कार्ड से केन्द्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेना आसान होता है। बताया गया कि जिले में यूडीआईडी पोर्टल के अनुसार 36,166 प्राप्त आवेदन पत्रों मे कुल 26,215 दिव्यांगजनों को ही कार्ड निर्गत किया गया है। 3,623 आवेदन पत्र सिविल सर्जन कार्यालय ने रद्द किया गया है। शेष 6,328 आवेदन पत्र पोर्टल पर लंबित है। इन सभी आईडी को क...