पूर्णिया, फरवरी 13 -- धमदाहा, एक संवाददाता। अनुमंडलीय अस्पताल धमदाहा में दिव्यांगजनों का यूडीआईडी कार्ड बनाने के लिए लगे शिविर में 263 योग्य लाभार्थियों का सत्यापन किया गया। अनुमंडलीय अस्पताल धमदाहा की उपाधीक्षक नेहा भारती की देखरेख में आयोजित शिविर में अनुमंडलीय अस्पताल धमदाहा के ऑर्थोपेडिशियन डॉ अंगद चौधरी, अनुमंडलीय अस्पताल बनमनखी के ईएनटी चिकित्सक डॉ रजत रोहन, फिजिशियन डॉ संजीव कुमार, ऑडियोलॉजिस्ट डॉ मदन ने धमदाहा प्रखंड के सभी 20 पंचायत एवं धमदाहा एवं मीरगंज नगर पंचायत के 263 योग्य दिव्यांगों की भौतिक जांच की गयी। इसके अलावा 93 लाभार्थियों को यूडीआईडी का भी वितरण भी किया गया। शिविर में ऑर्थोपेडिशियन के119 दिव्यांगजन, दृष्टि बाधित 30 ईएनटी के 23 एवं सीपी के 32 दिव्यांगजनों की जांच की गयी। शिविर के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रकाश क...