बिहारशरीफ, मार्च 20 -- यूडीआईकार्ड बनाने के लिए दिव्यांगजनों से लिये गये आवेदन फोटो 20हिलसा02-हिलसा पीएचसी में यूडीआईकार्ड बनाने के लिए आवेदन देते दिव्यांगजन। हिलसा , निज प्रतिनिधि। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, हिलसा में गुरुवार को दिव्यांजनो का यूडीआईडी कार्ड बनाने एवं संबल योजना के तहत आवेदन लेने के लिए शिविर लगाया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा सुजीत कुमार बरनाला ने बताया कि कार्ड के बन जाने के बाद दिव्यागों को सरकारी सुविधाएं मिलने में आसानी होगी। शिविर में गुरुवार को 40 दिव्यागों ने आवेदन जमा किया है। मौके पर अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी ब्रजेश कुमार मौर्य, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ गौरीशंकर , डॉ धीरेन्द्र राव सिसोदिया, रंजीत रंजन सहित अन्य कर्मी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.