प्रमुख संवाददाता, जनवरी 3 -- 'दस रुपये वाला विस्कुट कितने का है' से चर्चा में आए यूपी के यूट्यूबर शादाब जकाती के खिलाफ हुई शिकायत में जांच बैठा दी गई है। जांच फिलहाल सीओ सदर देहात को दी गई है और तीन दिन में रिपोर्ट मांगी गई है। दोनों पक्ष को बयान दर्ज कराने के लिए सीओ कार्यालय बुलाया गया है। वहीं, दूसरी ओर शुक्रवार रात को शादाब और खुर्शीद का उसकी पत्नी के साथ वीडियो सामने आया, जिसमें तीनों समझौता करते दिख रहे हैं। हालांकि हिन्दुस्तान वीडियो का पुष्टि नहीं करता। मेरठ के इंचौली निवासी शादाब जकाती के साथ कस्बे की ही एक महिला काम करती है। बुधवार को महिला के पति खुर्शीद उर्फ सोनू ने इंचौली थाने पहुंचकर हंगामा किया था। आरोप लगाया कि उसकी पत्नी ही उसकी हत्या करने की साजिश रच रही है। वह बिना बताए शादाब जकाती के साथ वीडियो बनाने के लिए घर से चली ज...