बरेली, जनवरी 8 -- बरेली। बारादरी में रहने वाली यूट्यूबर युवती की मेल आईडी साथ काम करने वाले युवक ने हैक कर ली और उसका पासवर्ड बदल दिया। युवती ने जब पासवर्ड मांगा तो वह जान से मारने की धमकी देने लगा। युवती की तहरीर पर बारादरी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है और मामले की जांच कर रही है। बारादरी के बुखारपुरा पुराना शहर निवासी युवती ने पुलिस को बताया कि उसका यूट्यूब पर चैनल है। वह पहले हजियापुर के रहने वाले राहिल के साथ मिलकर अपने चैनल के लिए वीडियो बनाती थी। इस दौरान राहिल ने उसकी ईमेल आईडी और यूट्यूब चैनल एकाउंट हैक कर लिया। उसने दोनों का पासवर्ड बदल दिया। युवती को पता चला तो उसने विरोध किया और पासवर्ड मांगा। इस पर आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहा है। युवती ने आशंका जताई है कि आरोपी राहिल उसके चैनल का गलत इस्तेमाल कर सकता है। उसने राहिल के ख...