रामपुर, फरवरी 4 -- स्वार। सोशल मीडिया पर एक यूट्यूबर की छवि धूमिल करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। यूट्यूबर की इंस्टाग्राम आईडी पर निजी मोबाइल नंबर सार्वजनिक करने, 80 हजार रुपये लेने जैसे आरोप लगाने और आपत्तिजनक टिप्पणियां करने का आरोप लगाते हुए पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू करदी है। नगर निवासी मोहम्मद अरबाज ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मुजफ्फरनगर निवासी एक युवक, जो उसका इंस्टाग्राम फॉलोअर भी है, ने उसकी इंस्टाग्राम आईडी पर एक वीडियो व पोस्ट साझा की। पोस्ट में आरोप लगाया गया कि अरबाज ने फोन-पे के माध्यम से युवक से 80 हजार रुपये लिए हैं। पीड़ित का कहना है कि यह आरोप पूरी तरह निराधार और उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से लगाए गए हैं। तहरीर में यह भी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.