हमीरपुर, दिसम्बर 13 -- मौदहा। सोशल मीडिया में पहचान बनाने वाली यूट्यूबर नेहा फ़ैज़ी का गृह नगर मौदहा आगमन पर नगरवासियों ने ज़ोरदार स्वागत किया। पति के साथ क़तर में रह रहीं नेहा फ़ैज़ी से मिलने के लिए नगर के लोगों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा, जिसने उनके प्रति प्रेम और गर्व को दर्शाया। नेहा फैजी के पिता मूल रूप से कस्बा मौदहा के निवासी थे। मगर नेहा फ़ैज़ी शादी के बाद कतर पहुंच गई यू ट्यूब में चैनल बनाकर पैसे के साथ अपना नाम भी कमाया। इस सफलता के पीछे पति व पिता का विशेष सहयोग बताया। नेहा फ़ैज़ी का यह आगमन मौदहा के युवाओं के लिए एक नई प्रेरणा लेकर आया है कि सीमित संसाधनों के बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति और परिवार के सहयोग से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बनाई जा सकती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...