नई दिल्ली, मई 30 -- सुप्रीम कोर्ट ने चंडीगढ़ के पत्रकार एवं यूट्यूबर अजय शुक्ला के खिलाफ स्वत: संज्ञान लेते हुए शुक्रवार को अवमानना कार्यवाही शुरू की। शुक्ला ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड वीडियो में शीर्ष अदालत के कुछ जज के खिलाफ अपमानजनक और निंदनीय टिप्पणी की थीं। मुख्य न्यायाधीश बी. आर. गवई, न्यायमूर्ति ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह और न्यायमूर्ति ए.एस. चंदुरकर की पीठ ने यह भी निर्देश दिया कि आपत्तिजनक वीडियो को तुरंत हटा दिया जाए और चैनल को इस वीडियो या इसी तरह की विषय-वस्तु को पुन:प्रकाशित करने से रोक दिया जाए। इसने शुक्ला को नोटिस भी जारी किया। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने टिप्पणियों को 'बहुत गंभीर' बताया और इस मुद्दे का स्वत: संज्ञान लेने के लिए पीठ के प्रति आभार जताया। मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि शुक्ला ने उक्त वीडियो क्लिप में सुप्रीम कोर्ट के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.