देहरादून, जून 2 -- पॉवर इंजीनियर्स एसोसिएशन ने पांच जून से आंदोलन की दी चेतावनी देहरादून, मुख्य संवाददाता। उत्तरांचल पॉवर इंजीनियर्स एसोसिएशन ने यूजेवीएनएल में पदोन्नति न होने पर नाराजगी जताई। पांच जून से आंदोलन की चेतावनी दी। यूजेवीएनएल मैनेजमेंट पर इंजीनियरों की उपेक्षा का आरोप लगाया। एसोसिएशन के महासचिव राहुल चानना ने कहा कि यूजेवीएनएल मैनेजमेंट के स्तर से प्रमोशन किए जाने में लगातार देरी की जा रही है। 31 मई को अधिशासी निदेशक के पद पर कार्यरत अभियंता रिटायर हो चुके हैं। इसके बाद महाप्रबंधक, उपमहाप्रबंधक, अधिशासी अभियंता और सहायक अभियंता के पदों पर प्रमोशन किए जाने थे। आज तक प्रमोशन नहीं किए गए हैं। इसे लेकर एसोसिएशन के सदस्यों में रोष व्याप्त है। कहा कि जल्द प्रमोशन न होने पर पांच जून से यूजेवीएनएल मुख्यालय पर आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.