धनबाद, मार्च 21 -- धनबाद बीबीएमकेयू की ओर से आयोजित यूजी सेमेस्टर टू कोर्स के गणित ऑनर्स के छात्र-छात्राओं ने कोर पेपर फोर में दो प्रश्न आउट ऑफ सिलेबस आने का आरोप लगाया है। छात्रों ने इसकी शिकायत गुरुनानक कॉलेज परीक्षा केंद्र के प्राचार्य से मिलकर की। परीक्षार्थियों ने परीक्षा हॉल से निकलने के बाद बताया कि प्रश्न संख्या 6 व 7 सिलेबस से बाहर के पूछे गए। विश्वविद्यालय प्रशासन मामले को गंभीरता से लेते हुए छात्रहित में निर्णय ले। केंद्राधीक्षक ने मामले की जानकारी विवि को देने का आश्वासन दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.