दुमका, सितम्बर 20 -- दुमका, प्रतिनिधि। सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय ने शुक्रवार को तीन परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन परीक्षा प्रपत्र भरने संबंधी अधिसूचना जारी कर दिया। इस संबंध में कुलपति प्रो. कुनुल कंदिर के निर्देश पर शुक्रवार को तीन अलग-अलग अधिसूचनाएं जारी की गई हैं।विश्वविद्यालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, जिन परीक्षाओं के लिए यह प्रपत्र भरे जाएंगे, उनमें यूजी सेमेस्टर-3 (एनईपी) सत्र 2023-27, एम.लिस. सेमेस्टर-2 सत्र 2024-25 तथा बी.लिस. सेमेस्टर-2 सत्र 2024-25 की परीक्षाएं शामिल हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, परीक्षा फॉर्म 24 सितंबर से 4 अक्टूबर तक बिना विलंब शुल्क के भरे जा सकेंगे। जबकि 5 से 8 अक्टूबर तक 200 रुपये विलंब शुल्क और 9 से 12 अक्टूबर तक 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ ऑनलाइन फॉर्म भरे जा सकते हैं। इसके बाद छात्रों को 13...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.