मुंगेर, जनवरी 30 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा सत्र 2025-29 स्नातक सेमेस्टर-1 की परीक्षा 17 जनवरी से जिले के 27 परीक्षा केन्द्रों पर सुचारू रूप से संचालित की जा रही है। परीक्षा के आठवें दिन गुरुवार को आयोजित परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। इस दिन कुल 36650 परीक्षार्थियों में से 35774 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 876 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। परीक्षा के दौरान आरडी एंड डीजे कॉलेज मुंगेर परीक्षा केन्द्र से 3 परीक्षार्थी को कदाचार के आरोप में परीक्षा से निष्कासित किया गया। स्नातक सेमेस्टर-1 के आठवें दिन की परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। प्रथम पाली में सेक-1, सेट-ए के कम्युनिकेशन इन एवरीडे लाइफ विषयों की परीक्षा ली गई। इसमें कुल 15702 परीक्षार्थियों में से 15373 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 339 पर...