धनबाद, नवम्बर 22 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता बीबीएमकेयू धनबाद ने धनबाद व बोकारो के डिग्री कॉलेजों में चार वर्षीय स्नातक कोर्स में खाली सीटों पर नामांकन के लिए फेज फोर के तहत नामांकन लेने की घोषणा कर दी है। ऑनलाइन आवेदन के लिए शनिवार को चांसलर पोर्टल खुलेगा। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट कर दिया है कि यूजी में नामांकन लेने का यह अंतिम अवसर है। इसके बाद कोई अनुरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा। द्वितीय चरण में चयनित सभी कॉलेजों के छात्रों के दस्तावेज सत्यापन की अंतिम तिथि भी 3 दिसंबर है। चौथे फेज के नामांकन के लिए चांसलर पोर्टल के माध्यम से आवेदन की अंतिम तिथि 27 नवंबर है। 29 नवंबर को पहली चयन सूची जारी होगी। विश्वविद्यालय ने कॉलेजवार खाली सीटों का ब्योरा जारी कर दिया है। 20 से अधिक कॉलेजों में सीटें खाली हैं। चयनित छात्र-छात्राओं का नामांकन 29 नवंबर से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.