आरा, जनवरी 28 -- आरा, निज प्रतिनिधि। यूजीसी संशोधन एक्ट 2026 के खिलाफ सामान्य वर्ग समन्वय समिति की ओर से आंदोलन शुरू कर दिया गया है। इसी कड़ी में समिति के आह्वान पर कलेक्ट्रेट के समक्ष यूजीसी संशोधन एक्ट 2026 के विरोध में एक विशाल आक्रोश मार्च एवं आक्रोश सभा का आयोजन किया गया। अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष रामकुमार सिंह ने की, जबकि संचालन निर्मल सिंह शक्रवार एवं राजपा नेता मनमोहन सिंह ने किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ अर्चना सिंह और मनोज सिंह अधिवक्ता ने किया। वक्ताओं ने कहा कि यह आंदोलन केवल विरोध प्रदर्शन नहीं, बल्कि देश की उच्च शिक्षा व्यवस्था और विशेषकर समान वर्ग के छात्रों के भविष्य की रक्षा के लिए उठाई गई एक गंभीर और निर्णायक आवाज है। आंदोलन में हजारों छात्र, नौजवान, शिक्षक, अधिवक्ता, बुद्धिजीवी वर्ग एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग...