झांसी, जनवरी 29 -- यूजीसी कानून के विरोध भरे स्वरों से कलेक्ट्रेट परिसर गूंज उठा। सवर्ण समाज के बैनर तले बड़ी संख्या में लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे। सभी ने खूब नारेबाजी करते हुए काला कानून वापस लेने के नारे लगाए। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा और सवर्ण समाज के बैनर तले प्रधानमंत्री के नाम कलेक्ट्रेट आफिस में ज्ञापन सौंपा गया। मांग की है कि काला कानून वापल लिया जाए। ज्ञापन में कहा कि यू. जी. सी. इलिटी रेगुलेशन गाइड लाइन्स - 2026 से समाज में वर्ग संघर्ष की स्थितियाँ पैदा होगयी हैं। जहां सरकार सामाजिक समरसता, समानता एवम् सबका साथ सबका विकास की बात करती है वहीं दूसरी ओर इस बिल से सवर्ण वर्ग अपने आप को अन्याय पूर्ण बिल के कारण ठगा सा महसूस कर रहा है। नये बिल में अन्य पिछड़ी जातियों को भी शामिल करने से ऐसा प्रतीत होता है जैसे केवल सवर्ण वर्ग ही इस सब पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.