अलीगढ़, फरवरी 6 -- अलीगढ़, संवाददाता। यूजीसी कानून के विरोध में सर्व हिन्दू समाज के लोगों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसीएस को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने इस विधेयक को वापस लेने की मांग की है। हिंदूवादी नेता रुद्रा पंडित के नेतृत्व में सर्व हिन्दू समाज के लोग कलेक्ट्रेट पर एकत्रित हुए। रुद्रा पंडित ने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि जल्द इस विधेयक को भंग किया जाए। जिससे भारत की सभ्यता बनी रहे। इस कानून के लागू होने से कॉलेजों में एक समाज के छात्रों के साथ भेद भाव होगा।इस कानून से एक समाज के छात्रों में भय का माहौल बन गया है। जिससे छात्र डर रहे हैं। इस काले कानून का दुरूपयोग अधिक होगा। जहाँ छात्रों में मनमुटाव होंगे। छात्रों की पढ़ाई में यह कानून रोड़ा बनेगा। सरकार को सोच विचार कर निर्यण लेना था कि एक समाज का छात्र ...