अलीगढ़, फरवरी 1 -- अलीगढ़, संवाददाता। यूजीसी बिल के पक्ष में बुहजन महासभा ने रविवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क पर आंदोलन किया। इस दौरान वक्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर यूजीसी कानून लागू नहीं हुआ तो संगठन विशाल आंदोलन करेगा। आंदोलन का नेतृत्व बहुजन महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रोफेसर गुलशन कुमार ने किया। कार्यक्रम का संचालन जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह दिवाकर ने किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रोफेसर गुलशन कुमार ने कहा कि यदि सरकार यूजीसी संसद में कानून बनाकर लागू नहीं करती है तो बहुजन महासभा पूरे देश में आंदोलन करेगी। अध्यक्ष ने कहा कि देश के 45 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में सिर्फ दो कुलपति दलित, एक कुलपति आदिवासी व सिर्फ चार कुलपति पिछड़े समाज से हैं। जब तक देश के विश्वविद्यालयों में वंचित समाज के लोगों को उनकी जनसंख्या के अनुपात में प्रतिनिध...