बगहा, फरवरी 12 -- मधुबनी/एक प्रतिनिधी/ मधुबनी प्रखंड में बुधवार को बहुजन चेतना मंच द्वारा यूजीसी के समर्थन में जुलूस निकाला गया। इस दौरान चेतना मंच के सदस्यों के द्वारा यूजीसी के लागू करने को लेकर नारेबाजी की गई साथ ही साथ यूजीसी को शीघ्र ही लागू करने को लेकर सरकार को ज्ञापन भी भेजा गया। इसके अलावा जितना मंच के सदस्यों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी मधुबनी को एक ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें यूजीसी लागू करने की वकालत की गई। इस दौरान बहुजन चेतना मंच के सदस्यों ने यूजीसी को करो" नारों के साथ जुलूस निकाला। उनका मधुबनी के दौनहा चौक से निकल कर तमकुहा, बांसी होते हुए, दहवा प्रखंड मुख्यालय पहुंचा। इस दौरान सदस्यों ने जमाकर कर नारेबाजी की। साथ शीघ्र यूजीसी को लागू करने मांग करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर बहुजन चेतना मंच के ...