मथुरा, फरवरी 6 -- मथुरा मार्ग स्थित मानव सेवा संघ में शुक्रवार को यूजीसी के कथित विवादित प्रावधानों के खिलाफ देशभर में उभरते असंतोष के बीच सनातन संगठनों ने निर्णायक संघर्ष का ऐलान किया है। इसी क्रम में सवर्ण समाज समन्वय समिति के आह्वान पर 8 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रस्तावित यूजीसी रोलबैक महाआंदोलन के कार्ड का विधिवत विमोचन किया गया। शंकराचार्य परिषद के अध्यक्ष स्वामी आनंद स्वरूप ने कहा कि यूजीसी के माध्यम से शिक्षा व्यवस्था पर वैचारिक और सांस्कृतिक आघात किया जा रहा है, जो किसी भी परिस्थिति में स्वीकार्य नहीं है। यह केवल नियमों का प्रश्न नहीं, बल्कि सनातन चेतना, गुरु-शिष्य परंपरा और राष्ट्र की आत्मा से जुड़ा विषय है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने समय रहते इस काले कानून को वापस नहीं लिया, तो संत समाज सड़क से संसद तक संघर...