बस्ती, फरवरी 17 -- बस्ती। यूजीसी के नये नियमों को वापस लिये जाने की मांग को लेकर मेधा के युवा प्रदेश अध्यक्ष रुद्रआदर्श पाण्डेय के नेतृत्व में गांधी कला भवन स्थित बापू प्रतिमा के पास अनिश्चितकालीन धरना छठवें दिन भी जारी है। मेधा के राष्ट्रीय प्रवक्ता दीनदयाल त्रिपाठी ने कहा कि जब तक यूजीसी का भेदभाव पैदा करने वाला कानून वापस नहीं लिया जाता, तब तक मेधा का आन्दोलन जारी रहेगा। अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे रुद्र आदर्श पाण्डेय ने कहा कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग उच्च शिक्षा परिसरों में समानता को बढ़ावा देने संबंधी नए नियमों को लागू कर रहा है, यह सामान्य वर्ग के लिए काला कानून है। यूजीसी का यह निर्णय छात्रों को जातियों में बांटने वाला है, जो कैंपस को विषाक्त बनाएगा। धरने में सूर्य कुमार शुक्ल, अभयदेव शुक्ल, रामरीका पाण्डेय, उमेश पाण्डेय, बृजेश द्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.