जौनपुर, जनवरी 26 -- नौपेड़वा, हिन्दुस्तान संवाद। यूजीसी रिफॉर्म 2026 कानून के विरोध में सवर्ण समाज के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। रविवार को बक्शा विकास खंड के हैदरपुर बाजार स्थित अम्बेडकर पार्क के समीप उक्त कानून को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान उक्त कानून वापस लेने की मांग की गई। कार्यक्रम आयोजक डॉ. प्रभात विक्रम सिंह ने कहा कि यूजीसी रिफॉर्म 2026 सवर्ण समाज के लिए काला कानून है। इसका विरोध हर स्तर पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि एससी-एसटी और ओबीसी समाज के साथ किसी प्रकार का भेदभाव नहीं होता, लेकिन सवर्ण समाज को प्रताड़ित करने की मंशा से ऐसे कानून लाए जा रहे हैं। ये कानून देश की एकता और सामाजिक समरसता के लिए खतरा है। डॉ. प्रभात ने मांग की कि जांच समितियों में सवर्ण समाज को भी स्थान दिया जाए तथा आरोप निराधार पाए जाने पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.