नई दिल्ली, जनवरी 27 -- - डीयू के नॉर्थ कैंपस में प्रदर्शन आज नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) सहित कई अन्य विश्वविद्यालयों के सामान्य वर्ग के छात्रों ने मंगलवार को नई दिल्ली में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। छात्रों ने उच्च शिक्षा संस्थानों में समता को बढ़ावा देने संबंधी विनियम, 2026 को वापस लेने की मांग की। वहीं, डीयू के नॉर्थ कैंपस में छात्रों ने बुधवार को प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। प्रदर्शनकारी छात्रों ने यूजीसी के नए नियम को भेदभाव करने वाला करार दिया। छात्रों ने यूजीसी के सामने लिखित में भी अपना विरोध दर्ज कराया। मालूम हो कि यूजीसी द्वारा 13 जनवरी को अधिसूचित 'उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने संबंधी विनियम, 2026' की सामान्य श्रेणी के छात्रों ने व्यापक पैम...