गंगापार, जनवरी 27 -- नवाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। यूजीसी बिल से नाराज सवर्ण समाज के लोगों ने सोमवार नवाबगंज से कौड़िहार तक पैदल चलकर आक्रोश जताया। काला कानून वापस लो आदि गगन भेदी नारे लगाए। एक आह्वान पर निकले सवर्ण समाज के लोगों ने शांतिपूर्ण ढंग से पैदल मार्च कार्यक्रम को सफल बनाया। आलोक तिवारी, शिवम मिश्र शिवाजी, आनंद पांडेय मुखिया, कुलदीप शुक्ल, दिलीप मिश्र, संजीव सिंह आदि लोगों ने पैदल मार्च में आए हुए सभी लोगों का आभार प्रकट किया। दर्जनों की संख्या में शामिल लोगों ने यूजीसी एक्ट 2026 के खिलाफ आवाज बुलंद की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...