हरदोई, फरवरी 7 -- हरपालपुर। भीम आर्मी भारत एकता मिशन और ओबीसी संगठन के संयुक्त रूप से शनिवार को कस्बे में यूजीसी बिल के समर्थन में पैदल मार्च निकाला। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा। भीम आर्मी भारत एकता मिशन के जिलाध्यक्ष अवनीश कुमार वर्मा पिंटू के नेतृत्व में सैकड़ों लोग खरगपुर रोड स्थित एक गेस्ट हाउस से निकलकर ककरा हाईवे तिराहा तक पैदल मार्च करते हुए पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर यूजीसी बिल लागू करो, दलित-पिछड़ों को न्याय दो जैसे नारे लगाए। शिक्षाविद यदुनंदन लाल लोधी ने कहा कि यूजीसी बिल लागू होने से विश्वविद्यालयों में दलित-पिछड़े वर्ग के साथ होने वाले भेदभाव पर रोक लगेगी और वन नेशन वन एजुकेशन नीति लागू हो सकेगी। समाजसेवी राम सिंह यादव ने कहा कि सामाजिक न्याय की इस लड़ाई में सभी वर्गों ...