मधुबनी, फरवरी 7 -- मधुबनी, निज संवाददाता। शहर में यूजीसी बिल 2026 के समर्थन में भीम आर्मी भारत एकता मिशन एवं संयुक्त समर्थन मोर्चा द्वारा शनिवार की देर शाम में मशाल जुलूस निकाला गया। जिला अध्यक्ष आलोक देवराज ने बताया कि मधुबनी रेलवे स्टेशन से डा. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थल तक शांतिपूर्ण मशाल जुलूस निकाला गया है, जिसके माध्यम से उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता और भेदभाव मुक्त व्यवस्था की मांग की गई। उन्होंने बताया कि यूजीसी विनियम 2026 दलित, पिछड़ा, आर्थिक रूप से कमजोर एवं दिव्यांग वर्ग के छात्रों के हित में बेहद जरूरी है। इसी को लेकर भारत सरकार से मांग की जा रही है कि इस बिल को संसद से पारित कर संविधान की नौवीं अनुसूची में शामिल किया जाए। इसके साथ ही सभी केंद्रीय और उच्च शिक्षा संस्थानों में भेदभाव रोकने के लिए सख्त और निगर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.