गढ़वा, फरवरी 18 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। बुधवार को पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत एसटी/एससी-ओबीसी मंच के बैनर तले यूजीसी बिल के समर्थन में न्याय पदयात्रा निकाली गई। उसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। मंच के अध्यक्ष सोनाकिशोर यादव की अध्यक्षता निकाली गई पदयात्रा कर्पूरी चौक से शुरू होकर बाजार, ब्लॉक चौक का भ्रमण करते हुए बाजार स्थित चूड़ीहार मोहल्ला स्थित मुख्य रोड पर आयोजित कार्यक्रम स्थल तक पहुंचा, जहां पर नुक्कड़ सभा की गई। पदयात्रा के दौरान लोगों ने हाथों में तख्तियां लेकर केंद्र सरकार द्वारा लाए गए यूजीसी बिल का समर्थन करते जमकर नारेबाजी की। नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए मंच के लोगों ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाया गया यूजीसी बिल सामाजिक न्याय और समान अवसर की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे शिक्षा के ...