खगडि़या, फरवरी 4 -- खगड़िया। एक प्रतिनिधि देश बचाओ अभियान एवं बहुदलीय जन संघर्ष अभियान तथा बुद्धिजीवी नागरिक मंच के संयुक्त तत्वाधान में यूजीसी बिल, जिले में गिरती विधि व्यवस्था सहित 10 सूत्री मांगों को लेकर सदर प्रखंड में बीडीओ व सीओ के समक्ष धरना प्रदर्शन किया। अभियान के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष किरणदेव यादव ने बुलडोजर संस्कृति पर रोक लगाने, फुटपाथी दुकानदारों एवं गरीबों का घर उजाड़ने से पूर्व पुनर्वासित करने, तत्पश्चात अतिक्रमण मुक्त करने, लंबे अरसे से जमीन पर बसे लोगों को पर्चा देने, गरीब भूमिहीनों को 10 डिसमिल जमीन देने, यूजीसी बिल लागू करने, चार लेबर कोड कानून रद्द करने, गैर मजरुआ आम खास जमीन का रसीद काटना शुरू करने, सामाजिक राजनीतिक कार्यकर्ता एवं पत्रकारों पर किए गए झूठा मुकदमा रद्द करने आदि की मांग राष्ट्रपति, राज्यपाल व डीएम से ...