लखीमपुरखीरी, फरवरी 3 -- उच्च शिक्षा में समान अवसर और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग को लेकर कस्ता मितौली पटेल सेवा संस्थान की अगवाई में तहसील पहुंचकर लोगों ने यूजीसी बिल के समर्थन में नारेबाजी करते हुए एसडीएम मधुसूदन गुप्ता को एक ज्ञापन सौंपा। कस्ता मितौली पटेल सेवा संस्थान के अध्यक्ष सत्य पाल पटेल की अगुवाई में मंगलवार को काफी लोग तहसील पहुंचे। यहां पर यूजीसी बिल के समर्थन में नारेबाजी करते सुप्रीम कोर्ट नई दिल्ली के मुख्य न्यायाधीश को संबोधित ज्ञापन एसडीएम मधुसूदन गुप्ता को सौंपा। ज्ञापन में लोगों ने कहा कि यूजीसी बिल लागू होने से उच्च शिक्षा संस्थानों में जातिगत भेदभाव पर प्रभावी रोक लगेगी। साथ ही प्रशासनिक प्रक्रियाओं में सभी वर्गों को समान अवसर मिल सकेगा। उन्होंने इसे शिक्षा व्यवस्था को मजबूत और निष्पक्ष बनाने वाला महत्वपूर्ण कदम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.