आरा, फरवरी 4 -- आरा, निज प्रतिनिधि । यूजीसी बिल के समर्थन में ओबीसी संघर्ष सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुमुद पटेल के नेतृत्व में बुधवार की शाम आंबेडकर चौक (रमना मैदान) से मशाल जुलूस निकाला गया। जुलूस शहर के सभी चौक-चौराहे से हुए जेपी स्मारक (रमना मैदान) तक पहुंच समाप्त हुआ। पटेल ने कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालयों में ओबीसी/एससी/एसटी के छात्र/छात्राओं से हो रहे भेदभाव को ध्यान में रखकर सरकार ने जो यूजीसी बिल बनाया है, उसका भरपूर समर्थन करते हैं। इस पर लगी रोक तत्काल हटायी जाये। छोटे यादव, सबीर, भीम यादव, संतोष मेहता, विशाल यादव, रोहन कुशवाहा, ओमकार रुद्रा, सुशील यादव, आनंद प्रकाश अमन पटेल, कमलेश पाल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...