औरैया, फरवरी 3 -- दिबियापुर, संवाददाता। सवर्ण समाज सेवा संस्थान ने नए यूजीसी बिल के विरोध में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। इस अवसर पर संस्थान ने बिल में संशोधन और सामान्य वर्ग के लिए सवर्ण आयोग की स्थापना की मांग उठाई। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष विकास त्रिपाठी, प्रदेश महामंत्री यश प्रताप सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा योगेश चौहान और जिलाध्यक्ष अनिल तिवारी शामिल रहे। उन्होंने अतिरिक्त एसडीएम कमल कुमार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि बिल सामान्य वर्ग को जन्मजात अपराधी सिद्ध करता है और इसके लागू होने पर छात्रों व शिक्षकों के साथ भेदभावपूर्ण व्यवहार होने की संभावना है। साथ ही बिल में जांच समिति में सामान्य वर्ग का कोई प्रतिनिधित्व नहीं है, जिससे झूठी शिकायतों के कारण छात्रों का कैरियर प्रभावित हो सक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.