हरिद्वार, जनवरी 28 -- शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से जुड़े विवाद और यूजीसी से संबंधित अधिसूचना को लेकर संत समाज ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। संतों ने यूजीसी बिल को समाज को बांटने वाला बताते हुए सरकार से इसे तत्काल वापस लेने की मांग की है। महामंडलेश्वर स्वामी वेदमूर्ति पुरी महाराज ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर ब्राह्मणों और बटुकों पर अत्याचार करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि यूजीसी बिल एक काला कानून है, जिससे हिंदू समाज टूटेगा और बंटेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...