प्रयागराज, जनवरी 27 -- प्रयागराज, विधि संवाददाता। वकीलों ने यूजीसी बिल के विरोध में मंगलवार को अंबेडकर चौराहे पर धरना दिया और प्रदर्शन किया। हाईकोर्ट बार के पूर्व संयुक्त सचिव प्रेस आशुतोष त्रिपाठी के नेतृत्व में हुए धरने में शामिल वकीलों ने केंद्र सरकार से मांग की कि तत्काल यूजीसी के निदेशक का इस्तीफा लिया जाए और यूजीसी के वर्तमान पारित संशोधन को वापस लिया जाए, अन्यथा अधिवक्ता और आमजन सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को बाध्य होंगे। आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि 13 जनवरी को लागू नए यूजीसी नियम में व्यापक खामियां हैं। ऐसी स्थिति में केंद्र सरकार सवर्ण समाज में रोष और साढ़े चार करोड़ छात्रों के हित को ध्यान में रखते हुए तत्काल इस कानून को वापस लिया जाना सुनिश्चित करे। सवर्ण समाज के साथ हो रहे भेदभाव को और इस विभाजित करने वाले कानून को तत्काल वापस ल...