अलीगढ़, जनवरी 31 -- अलीगढ़, संवाददाता। यूजीसी बिल के विरोध में कलेक्ट्रेट पर शुक्रवार को राजपूत करणी सेना के पश्चिमी प्रदेश उपाध्यक्ष ने मुंडन करा लिया। संगठन ने पैदल मार्च निकाला और राष्ट्रपति व विश्वविद्यालय अनुदान आयोग को संबोधित ज्ञापन अधिकारी को सौंपा। यूजीसी बिल को लेकर देशभर में विरोध हो रहा है। इसी क्रम में राजपूत करणी सेना, क्षत्रिय महासभा एवं सर्वण समाज ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पर विरोध जताया। राजपूत करणी सेना के पश्चिमी प्रदेश उपाध्यक्ष देवू ठाकुर ने मुंडन कराया। तस्वीर महल चौराहे से जिलाधिकारी कार्यालय तक काली पट्टी बांध सर्वण विरोधी केन्द्र सरकार मुर्दाबाद, यूजीसी एक्ट वापस लो नारे लगाते हुए पैदल मार्च निकाला गया। केंद्र सरकार से बिल वापस करने की मांग की। राजपूत करणी सेना के युवा जिलाध्यक्ष कृष्णा ठाकुर ने कहा कि यह बिल शिक्...