बहराइच, जनवरी 27 -- बहराइच, संवाददाता। यूजीसी बिल में केंद्र सरकार की ओर से किए गए संशोधन के खिलाफ मंगलवार को जिला मुख्यालय पर सवर्ण संगठनों व राजनैतिक पार्टियों की और से विरोध प्रदर्शन किए जा रहे है। परशुराम सेना, क्षत्रिय महासभा, जनसत्ता दल व सर्व समाज के बैनर तले मंगलवार को डीएम कार्यालय पर हजारों की संख्या में लोग केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन करते हुए पहुंचे। प्रदर्शन में शामिल लोग काले कानून को वापस लेने की मांग करते हुए हर हर मोदी सवर्ण विरोधी के नारे लगा रहे थे। विरोध प्रदर्शन को देखते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई थी। पुलिस कर्मी प्रदर्शनकारियों को प्रदर्शन समाप्त करने को समझाते नजर आए। यूजीसी बिल के खिलाफ मंगलवार को जिला मुख्यालय पर स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पर जनसत्ता दल के अध्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.