आजमगढ़, जनवरी 30 -- आजमगढ़, संवाददाता। यूजीसी बिल के विरोध में सर्वदलीय सवर्ण समाज ने गुरुवार को चौक स्थित वेस्ली स्कूल में महापंचायत की। उन्होंने नगर में जुलूस निकाला। कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। उनकी पुलिस के साथ धक्का-मुक्की भी हुई। तत्पश्चात, राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों के खिलाफ सर्वदलीय सवर्ण समाज के सदस्यों ने वेस्ली स्कूल में गुरुवार सुबह महापंचायत की। महापंचायत में एक स्वर में यूजीसी के नए नियमों का विरोध किया गया। इसे तत्काल वापस लेने की मांग की गई। इसके बाद निकला जुलूस मुख्य चौक, मातवरगंज, पुराना जेल, नगर पालिका, सिविल लाइंस होते हुए कलक्ट्रेट कचहरी पहुंचा। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस और पीएसी के जवान तैनात किए गए थे। उन्होंने प्रदर्शन...