वाराणसी, जनवरी 28 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। यूजीसी बिल के खिलाफ काशी विद्यापीठ में बुधवार को छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन किया। परिसर में कक्षाएं बंद कराकर छात्र जुलूस लेकर सड़क पर पहुंच गए। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। छात्रों ने इस बिल को शिक्षण संस्थाओं को बांटने वाला करार दिया। बुधवार की दोपहर छात्र एकजुट होकर मानविकी संकाय पहुंचे और वहां कक्षाएं बंद करा दीं। इसके बाद परिसर के अन्य संकायों में भी घूमकर कक्षाओं को बंद कराया। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हो गए। इसके बाद विद्यार्थी नारेबाजी करते हुए सड़क पर निकल गए। मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात रही। सुरक्षाधिकारियों ने छात्रों को परिसर से जाने से रोकने की कोशिश की, मगर छात्र बैरिकेड लांघकर सड़क पर निकल गए। छात्रों ने कहा कि इस बिल के...