उरई, फरवरी 8 -- कोंच। नगर में रविवार को जगन्नाथ धाम मंदिर अयोध्या के पीठाधीश्वर राघवदास महाराज का आगमन हुआ। गांधी नगर स्थित निजी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग से जुड़े मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी। राघवदास जी महाराज ने कहा यूजीसी का विषय गंभीर है और इस पर व्यापक विचार-विमर्श होना चाहिए था। कहा सरकार ने बिना पर्याप्त चर्चा के कदम उठाया है। कहा कि आपने दो बार गलती की, हमने और समाज ने माफ कर दिया, लेकिन यह तीसरी बड़ी गलती है। कहा सनातन संस्कृति विश्व की सबसे प्राचीन व व्यापक संस्कृति है, जो मानवता, सेवा, करुणा और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। राघवदास जी महाराज ने सनातन धर्म की रक्षा, सामाजिक सद्भाव और आपसी एकता बनाए रखने का आह्वान किया। इस अवसर पर अनिल पटैरिया, रामकिश...