मुरादाबाद, जनवरी 29 -- यूजीसी के नए नियमों के विरोध में सवर्ण संगठनों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मुरादाबाद में गुरुवार को विश्वव्यापी ब्राह्मण एकता मंच की ओर से कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया गया। इसमें आठ अन्य संगठनों का भी सहयोग रहा। यूजीसी के नए नियमों को लेकर लगातार विरोध के सुर बुलंद हो रहे हैं। महासंघ के संस्थापक सुभाष चंद्र दीक्षित ने बताया कि इस काले कानून के विरोध में हम कल मुरादाबाद जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंच कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देंगे। इसमें संपूर्ण सवर्ण समाज एकजुट है। सभी अंबेडकर पार्क पर एकत्र होकर निकले। वहां से जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। उन्होने बताया कि इसमें विश्व भारती एकता दल, विश्वव्यापी गोरक्षा महासंघ, बजरंगदल, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा संभल, रजत सोतरी अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा, पीयूष सिंघल वैश्व महासभा...