हरिद्वार, जनवरी 30 -- यूजीसी के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक के बाद सवर्ण समाज में खुशी का माहौल है। उत्तराखंड ब्राह्मण महासभा और श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने ऋषिकुल पुल स्थित मालवीय घाट पर गंगा का दुग्धाभिषेक कर कोर्ट के प्रति आभार जताया। इस दौरान उत्तराखंड ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष पंडित प्रवीण गौतम ने आरोप लगाया कि सरकार सवर्ण समाज से छल कर रही है। यूजीसी के नए नियम पूरे समाज के लिए घातक सिद्ध हो सकते हैं। फिलहाल इस पर सुप्रीम रोक लगी है, लेकिन लड़ाई अभी बाकी है और जब तक यह नियम पूरी तरह वापस नहीं होते, आंदोलन जारी रहेगा। श्री अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि नियम बनाने वाली समिति में शामिल लोगों के खिलाफ जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। ऐसे नेताओं को सबक सिखाने के लिए वोट न देने की अपील की जाएगी। महामंडलेश्...