गिरडीह, फरवरी 21 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री रितुराज सिन्हा ने कहा कि नगर निगम चुनाव में झारखंड सरकार के नगर विकास मंत्री झामुमो के समर्थित प्रत्याशी के पक्ष में यूजीसी पर भ्रम फैला रहे हैं। यूजीसी से किसी का अहित नहीं होनेवाला है। मंत्री को अपनी उपलब्धि जनता को बताना चाहिए, पर उनके पास बताने के लिए कुछ नहीं है। रितुराज शुक्रवार को गिरिडीह के स्थानीय होटल में प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। रितुराज ने कहा कि जेएमएम के पास कोई मुद्दा नहीं है। विकास का कोई एजेंडा नहीं है। नगर निगम में मुद्दा स्थानीय होना चाहिए न की राष्ट्रीय। कहा कि नगर निगम चुनाव जीतने के लिए झारखंड सरकार के मंत्री हिंदुओं की भावनाओं से खिलवाड़ करते हुए अगड़ी-पिछड़ी जातियों में बांटने का काम कर रहे हैं। जिसे झारखंड की जनता भली भांति समझ रही है। इसका...