रांची, अप्रैल 14 -- रांची, विशेष संवाददाता। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने पद्म पुरस्कार-2025 के लिए देशभर के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों से पात्र उम्मीदवारों की सिफारिशें/नामांकन आमंत्रित किए हैं। सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को 31 जुलाई, तक ऑनलाइन सिफारिशें भेजनी होंगी। सभी नामांकन/सिफारिशें राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल https://awards.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन ही स्वीकार की जाएंगी। यूजीसी ने उच्च शिक्षण संस्थानों को यह सलाह भी दी है कि नामांकन/सिफारिशों में एक उद्धरण सहित राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर उपलब्ध प्रारूप में निर्दिष्ट सभी वांछित विवरण होने चाहिए। उद्धरण अधिकतम 800 शब्दों का होना चाहिए, जिसमें अनुशंसित व्यक्ति की संबंधित क्षेत्र/अनुशासन में विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों/सेवा को स्पष्ट रूप से बताया गया हो। विशिष्ट और असाधारण से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.