प्रयागराज, फरवरी 21 -- यूइंग क्रिश्चियन कॉलेज (ईसीसी) की स्वायत्तता को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) नई दिल्ली ने शैक्षणिक सत्र 2024-2025 से 2028-2029 तक के लिए बढ़ा दिया है। यूजीसी का पत्र इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कुलसचिव को संबोधित करते हुए 20 फरवरी 2026 को महाविद्यालय को प्राप्त हुआ। कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. एएस मोसेस ने बताया कि स्वायत्तता विस्तार की प्रक्रिया वर्ष 2018 में प्रारंभ हुई थी, जो विभिन्न निरीक्षणों, मूल्यांकनों और आधिकारिक पत्राचार की अनेक चरणों से गुजरते हुए पूर्ण हुई। शनिवार को आयोजित विद्वत परिषद की बैठक को संबोधित करते हुए प्रो. मोसेस ने सभी हितधारकों को आश्वस्त किया कि सत्र 2025-2026 से राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ महाविद्यालय शैक्षणिक, आधारभूत संरचना एवं प्रशासनिक क्षेत्रों में निर...