उन्नाव, फरवरी 8 -- पुरवा। यूजीसी नेट परीक्षा में पुरवा तहसील के गदोरवा गांव के रहने वाले वैभव द्विवेदी ने 99.99 फीसदी अंक पाकर राजनीति विज्ञान विषय की परीक्षा में अव्वल स्थान प्राप्त किया है। वैभव ने केंद्रीय विश्वविद्यालय से स्नातक व परमस्नातक की डिग्री हासिल की। बताया कि उक्त परीक्षा पास कर उन्हें राजनीतिक विज्ञान विषय में इलाहाबाद विश्वविद्यालय बीएचयू वाराणसी में पीएचडी करने का अवसर भी मिला है। साथ ही जूनियर रिसर्च फैलोशिप की राशि भी पीएचडी करने के लिए वैभव को प्रदान की जाएगी। वैभव ने बताया कि इस योगदान में माता अनीता द्विवेदी का बड़ा योगदान है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...