लखनऊ, फरवरी 5 -- लखनऊ, संवाददाता। केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के बौद्धदर्शन एवं पालि अध्ययन एवं अनुसंधान केन्द्र के सात विद्यार्थियों ने दिसम्बर 2025 में आयोजित राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (यूजीसी-नेट) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता प्राप्त की है। बौद्ध दर्शन विभागाध्यक्ष प्रो. गुरुचरण सिंह नेगी ने बताया कि सफल विद्यार्थियों में ज्योतितिका वर्मा, रीना, स्वाति, दिनेश कुमार, अभिनेष कुमार सरोज, राजबीर सिंह गहलोत और महेन्द्र बाबू हैं। सभी विद्यार्थियों ने पीएचडी और सहायक आचार्य के लिए पात्रता प्राप्त की है। वहीं शाक्य विदिशा बौद्ध ने भी पीएचडी के लिए अर्हता प्राप्त की है। परिसर निदेशक प्रो. सर्वनारायण झा और पालि अध्ययन अनुसन्धान केन्द्र के समन्वयक डॉ. प्रफुल्ल गड़पाल समेत कई अन्य ने बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.