नई दिल्ली, फरवरी 3 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली विश्वविद्यालय में यूजीसी समता रेगुलेशन 2026 नियम के समर्थन में बड़ी संख्या में एससी, एसटी, ओबीसी वर्ग के छात्र, शिक्षक व अन्य समर्थक जुटे। नॉर्थ कैंपस के आर्ट्स फैकल्टी में समर्थक ये लोग अपनी मांगों से जुड़े पोस्टर लेकर आए थे। ये लोग कैंपस में एससी, एसटी, ओबीसी छात्रों के साथ होने वाले भेदभाव को रोकने के लिए यूजीसी के नए नियम को अनुकूल बता रहे थे। प्रदर्शन के बाद बड़ी संख्या में प्रदर्शकारियों ने नॉर्थ कैंपस में मार्च निकाला। इसमें कई छात्र संगठनों के लोग शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...