वाराणसी, फरवरी 10 -- वाराणसी। बीएचयू में यूजीसी के नए नियम का विरोध करने वालों के बाद अब समर्थन करने वाले छात्रों को भी प्रॉक्टर कार्यालय की तरफ से नोटिस जारी की गई है। सोमवार की देर रात दर्जनों छात्रों को ईमेल पर नोटिस भेजी गई। 29 जनवरी की घटनाओं और विश्वनाथ मंदिर पर जुटान और सभा के संबंध में उन्हें मंगलवार को ही तलब किया गया है। शाम 5 बजे चीफ प्रॉक्टर कार्यालय में जांच समिति के सामने उपस्थित होने के लिए इन्हें कहा गया है। गौरतलब है कि सोमवार की सुबह यूजीसी के नए नियम का विरोध करने वाले छात्रों को भी नोटिस जारी कर बुधवार को समिति के सामने उपस्थित होने के आदेश दिए गए थे। बीएचयू प्रशासन के इस रवैए को लेकर छात्रों में गहरी नाराजगी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...