अलीगढ़, फरवरी 12 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। अलीगढ़ में गुरूवार को एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे पूर्व राज्यपाल ने कहा कि यूजीसी के नए प्रावधानों में भयंकर चूक है और ये नियम संविधान की भावना के विपरीत हैं। बन्नादेवी थाना क्षेत्र के पृथ्वीराज चौहान मोहल्ले में आयोजित एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र का भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। मीडिया से बातचीत में पूर्व राज्यपाल ने यूजीसी कानून पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि इसमें बहुत भयंकर चूक हुई है और यह नियम संविधान की भावना के विपरीत है। विश्वविद्यालय और कॉलेज शिक्षा के केंद्र हैं। जहां छात्र-छात्राएं होते हैं, वहां किसी जाति के ...